Categories: Banking

बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM पर UPI से नकद निकासी की सुविधा

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने 05 जून 2023 से अंतःप्रचालनीय कार्डरहित नकद निकासी (आईसीसीडब्ल्यू) सुविधा शुरू कर दी है, जिसमें कोई ग्राहक बैंक के एटीएम से यूपीआई का इस्तेमाल कर नकद निकासी कर सकता है। बीओबी ने बयान में कहा कि वह यूपीआई के जरिए एटीएम से नकद निकासी की सुविधा देने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है। बैंक ने कहा कि उसकी आईसीसीडब्ल्यू सुविधा का लाभ उठाकर उसके ग्राहकों के साथ भीम यूपीआई एवं अन्य यूपीआई एप्लिकेशन इस्तेमाल करने वाले अन्य प्रतिभागी बैंकों के ग्राहक भी एटीएम से नकद निकासी कर सकेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नकद निकासी के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर ‘यूपीआई नकद निकासी’ का विकल्प चुनना होगा। फिर उसे निकाली जाने वाली राशि को दर्ज करने के बाद एटीएम की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड प्रदर्शित होगा। इस कोड को आईसीसीडब्ल्यू के लिए अधिकृत यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर स्कैन करने के बाद लेनदेन के लिए अधिकृत करना होगा। बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा कि आईसीसीडब्ल्यू सेवा की पेशकश से ग्राहकों को कार्ड का इस्तेमाल किए बगैर नकद निकासी की स्वतंत्रता होगी। बीओबी के एटीएम पर ग्राहक एक दिन में दो लेनदेन कर सकते हैं और एक बार में अधिकतम 5,000 रुपए की निकासी की जा सकती है।

Find More News Related to Banking

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

23 mins ago

रूस और चीन ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के UN प्रस्ताव को वीटो किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और चीन ने उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया,…

56 mins ago

RBI MPC बैठक 2026: आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 की मौद्रिक नीति के फैसले की घोषणा कर…

2 hours ago

Pod Taxi Project: बिना ड्राइवर चलेगी भारत की पहली पॉड टैक्सी, जानें सबकुछ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 07 अप्रैल 2026 को भारत की पहली चालक रहित…

4 hours ago

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

19 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

21 hours ago