Categories: Sports

बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने संन्यास की घोषणा की

बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने विश्व कप 2023 से ठीक पहले यह फैसला लेकर बांग्लादेश के फैंस को बड़ा झटका दिया। तमीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में मिली हार के बाद यह फैसला किया। इस तरह तमीम इकबाल के 16 साल के अंतरराष्‍ट्रीय करियर पर विराम लगा। तमीम इकबाल ने 06 जुलाई 2023 को चट्टोग्राम में प्रेस कांफ्रेंस करके संन्‍यास की घोषणा की।

 

तमीम इकबाल के बारे में

 

तमीम बांग्लादेश के बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। तमीम ने अब तक खेली 239 वनडे पारियों में 8313 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए। तमीम का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 158 रन रहा है। इस मामले में मुशफिकुर रहीम दूसरे नंबर पर हैं। रहीम ने 7188 वनडे रन बनाए हैं।

तमीम इकबाल ने अप्रैल में आयरलैंड के खिलाफ बांग्‍लादेश के खिलाफ अपना आखिरी टेस्‍ट मैच खेला था। उन्होंने 2007 में इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने 2007 वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ बांग्‍लादेश की ऐतिहासिक जीत में अर्धशतक जमाया था। वहीं टेस्‍ट में तमीम इकबाल ने 70 मैचों में 38.89 की औसत से 5134 रन बनाए, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। वह बांग्‍लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। तमीम ने 37 वनडे मैचों में कप्‍तानी की, जिसमें से 21 मैचों में बांग्‍लादेश ने जीत दर्ज की।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago