निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने भारतीय सेना के साथ सेना कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बैंक इस सझेदाती के तहत सेना के जवानों के लिए शौर्य सैलरी अकाउंट की सेवा प्रदान करेगा। बंधन बैंक शौर्य सैलरी अकाउंट जीरो बैलेंस खाता होता यानि इसमें कोई भी मेन्टेन चार्ज नही लगेगा। इसके अलावा शौर्य सैलरी अकाउंट, कर्मियों और उनके परिवारों को भी सुरक्षा प्रदान करता है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
बंधन बैंक शौर्य वेतन खाते के बारे में:
- उन्हें अन्य विशेष सेवाए मुहैया कराई जाएगी जैसे कि एक लाख रुपये से अधिक की शेष राशि पर छह प्रतिशत ब्याज, एटीएम में असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन, शौर्य वीजा प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर लगने वाले वार्षिक शुल्क की छूट और असीमित मुफ्त NEFT/RTGS/IMPS/DD लेनदेन।
- इसमें खाताधारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना कवर और एक आश्रित बच्चे को चार साल तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये का मुफ्त शैक्षिक भी लाभ शामिल है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष
- बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
- बंधन बैंक की स्थापना: 2001










G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


