Categories: Appointments

मेडागास्कर में भारत के अगले राजदूत बने बंडारू विल्सनबाबू

 

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी बंडारू विल्सनबाबू को मेडागास्कर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। बंडारू विल्सनबाबू वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है। जानकारी के अनुसार, आईएफएस के अधिकारी बंडारू विल्सन बाबू को मेडागास्कर गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विल्सन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

 

विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 2004 बैच के आईएफएस अधिकारी बंडारू विल्सनबाबू को मेडागास्कर गणराज्य में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार बंडारू विल्सनबाबू के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। यूरेशिया डिवीजन में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर चुके विल्सनबाबू राजदूत अभय कुमार की जगह लेंगे।

 

भारत और मेडागास्कर के बीच संबंध

 

बता दें कि भारत और मेडागास्कर के बीच कई मोर्चों पर सहयोग के साथ सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। मेडागास्कर आमतौर पर बहुराष्ट्रीय मंचों पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है। मेडागास्कर में भारतीय मूल के लगभग 17,500 नागरिक हैं, जिनमें लगभग 2500 भारतीय पासपोर्ट धारक हैं। उनमें से ज्यादातर व्यापार में हैं, लेकिन विनिर्माण और अन्य व्यवसायों में भी हैं। साल 1880 में पहले भारतीय बसने वाले, ज्यादातर गुजरात से मेडागास्कर पहुंचे थे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

15 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

16 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

16 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

16 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

17 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

18 hours ago