Home   »   Diwali award: UN के पूर्व महासचिव...

Diwali award: UN के पूर्व महासचिव बान की मून, तीन राजनयिकों को ‘दिवाली- पावर ऑफ वन’ अवॉर्ड

Diwali award: UN के पूर्व महासचिव बान की मून, तीन राजनयिकों को 'दिवाली- पावर ऑफ वन' अवॉर्ड |_3.1

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और तीन राजनयिकों को दिवाली पावर ऑफ वन अवॉर्ड्स से नवाजा गया। ये सम्मान शांतिपूर्ण और सुरक्षित विश्व की खातिर काम करने के लिए हर साल दिया जाता है।

कूटनीति के ऑस्कर के रूप में प्रतिष्ठित यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के पूर्व स्थायी प्रतिनिधियों या संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के पूर्व उच्च-स्तरीय सदस्यों या जल्द सेवानिवृत्त होने वाले उच्च स्तरीय सदस्य को दिया जाता है। यह निस्वार्थ भाव से सभी के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया बनाने के प्रयासों के लिए दिया जाता है।

 

दिवाली फाउंडेशन यूएसए ने की स्थापना

इन अवॉर्ड की स्थापना दिवाली फाउंडेशन यूएसए ने साल 2017 में की थी। पूर्व संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को दिवाली फाउंडेशन यूएसए द्वारा आयोजित 2023 दिवाली स्टैम्प – द पावर ऑफ वन अवार्ड समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 के लिए अन्य पुरस्कार विजेताओं में संयुक्त राष्ट्र में बोस्निया और हर्जेगोविना के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत मिरसादा कोलाकोविक, संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण कोरिया के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत किम सूक और 72वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और बेलग्रेड-प्रिस्टिना संवाद के लिए यूरोपीय संघ के विशेष प्रतिनिधि शामिल हैं।

 

बान की मून क्या बोले?

अपने संबोधन में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने बढ़ते अधेरें की दुनिया में महत्वपूर्ण प्रकाश को आगे बढ़ाने के लिए दिवाली फाउंडेशन यूएसए के काम और दूरदर्शी दृष्टिकोर्ण की सराहना की है। बान ने कहा कि आज की दुनिया इस तरह खंडित दिखती है जैसी पहले कभी नहीं थी। उन्होंने कोविड-19 महामारी, जलवायु संकट और क्षेत्रीय संघर्षों का हवाला दिया। बात दें बान की मून संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव थे, जिन्होंने जनवरी 2007 से दिसंबर 2016 तक दुनिया के शीर्ष राजनयिक के रूप में दो कार्यकाल तक सेवा दी।

 

Diwali award: UN के पूर्व महासचिव बान की मून, तीन राजनयिकों को 'दिवाली- पावर ऑफ वन' अवॉर्ड |_4.1

FAQs

दिवाली फाउंडेशन यूएसए के साथ 2023 दिवाली पावर ऑफ वन पुरस्कार समारोह का सह-आयोजन किसने किया?

संयुक्त राष्ट्र में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने समारोह का सह-आयोजन किया।