Children’s Day Speech: बाल दिवस पर शानदार भाषण

हर साल की तरह इस वर्ष भी 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस (Children’s Day) बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके प्रेम और स्नेह के कारण उन्हें स्नेहपूर्वक ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता है। इस दिन की धूम स्कूलों में अधिक देखने को मिलती है। बच्चे इस दिन को लेकर खास उत्साहित रहते हैं। यहां बाल दिवस के महत्व व इतिहास का जिक्र करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए बाल दिवस पर शानदार भाषण लेकर आए हैं।

Childrens Day 2025: बाल दिवस पर कोट्स

  • बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं।
  • सत्य हमेशा सत्य ही रहता हैं चाहे आप पसंद करें या ना करें।
  • जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अधिक सहायक हैं।

Bal Diwas Speech In Hindi

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, उप प्राधानाचार्य, प्रिय शिक्षकगण, अभिभावकगण और मेरे प्यारे साथियों आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हम सभी के लिए विशेष है, क्योंकि यह न केवल बच्चों की खुशियों का उत्सव है बल्कि उनके अधिकारों, सपनों और भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प भी है।

हर साल 14 नवंबर को हम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्हें बच्चों से बेहद प्रेम था इसलिए बच्चे स्नेहपूर्वक उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि बच्चे किसी भी देश की सबसे मूल्यवान संपत्ति होते हैं। वही आने वाले कल के नेता, वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, कलाकार और राष्ट्र निर्माता बनते हैं। यदि बच्चों का आज सुरक्षित, शिक्षित और खुशहाल होगा, तभी राष्ट्र का कल मजबूत होगा।

बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें बच्चों का सम्मान करना चाहिए। आज के दिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि बच्चे केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि अन्य चीजों में आगे बढ़ें। बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उनकी हर छोटी-छोटी खुशियों में उनका साथ दें। अंत में यही कहूंगा कि बच्चों के बिना दुनिया अधूरी है। इसलिए हम सबको बच्चों का सम्मान करना चाहिए। धन्यवाद।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago