Categories: Sports

बाबर आजम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने 05 मई 2023 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में इतिहास रच दिया। बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। बाबर अब वनडे में सबसे कम पारियों में तेजी के साथ 5,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला के नाम पर था। अमला ने वनडे फॉर्मेट में अपने 5,000 रन 101 पारियों में पूरे किए थे। बाबर आजम ने केवल 97 पारियों में 5,000 रन का आंकड़ा पार किया और वो ये कमाल करने वाले दुनिया के 14वें खिलाड़ी बने।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बाबर अब लिस्ट में जहां पहले स्थान पर हैं वहीं हाशिम अमला दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स ने वनडे में 114 पारियों में अपने 5,000 रन पूरे किए थे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस लिस्ट में 114 पारियों के साथ चौथे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अब 115 पारियों के साथ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

 

वनडे फॉर्मेट में बाबर आजम लगातार अपने बल्ले से कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम करते जा रहे हैं। बाबर वनडे में 4,000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। बाबर ने केवल 81 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वनडे में बाबर के नाम पर 17 शतक और 27 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। बाबर वनडे में 89.24 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मूडीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि अनुमानों को घटाकर 6% कर दिया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी Moody's Ratings ने भारत की इकोनॉमी की वृद्धि के अनुमान को 6.8…

11 mins ago

Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बाज़ी? जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची

भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…

2 hours ago

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

3 hours ago

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

5 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago