उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दो बेस्ट सेलर उपन्यास लिखने वाले प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता ने अब युवा पाठकों के लिए अपना नया ग्राफिक्स बेस्ड नॉवेल “अजय टू योगी आदित्यनाथ” लॉन्च किया। योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर 5 जून को उत्तर प्रदेश के 51+ स्कूलों में यह ग्राफिकल उपन्यास लॉन्च किया गया। इस अवसर पर लेखक समेत लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, लखनऊ के ‘सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल’ के सैकड़ों बच्चे व अन्य उपस्थित रहे। इस रिकॉर्ड लॉन्चिंग सेरेमनी में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 51+ स्कूलों में 5000 से अधिक बच्चे भी शामिल रहे। यह पहली बार था कि बच्चों के लिए किसी किताब को कई स्थानों पर एक साथ इतने अधिक प्रतिभागियों द्वारा लॉन्च किया गया। यही कारण है कि इस लॉन्चिंग सेरेमनी ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बना ली है।
इस उपन्यास के बारे में जानकारी साझा करते हुए शांतनु गुप्ता ने बताया कि अजय टू योगी आदित्यनाथ दरअसल छह अन्य भाई-बहनों के साथ उत्तराखंड के भीतरी इलाकों में पैदा हुए एक युवा लड़के अजय सिंह बिष्ट की यात्रा है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट एक कनिष्ठ वन अधिकारी थे और माता सावित्री देवी एक गृहिणी थीं। अजय को बचपन से ही परिवार की गायों की देखभाल करने, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां सुनने और स्कूल की बहस में भाग लेने का शौक था। वे सभी आज के उत्तराखंड में पनचूर नाम के एक सुदूर गांव में डेढ़ कमरे के घर में रहते थे। यहीं से अजय गोरखनाथ मठ के महंत बने। जिसके बाद उन्होंने भारतीय संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य व भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की यात्रा तय की।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]फिल्मों की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपनी दमदार अभिनय क्षमता से…
भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix 2026) में…
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 (National Vaccination Day 2026) भारत में हर वर्ष 16 मार्च को…
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…
प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…
प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…