Categories: Current AffairsSports

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू वेड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर मैथ्यू वेड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह वनडे और टी20 खेलते रहेंगे। 36 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अपने करियर का आखिरी मुकाबला पर्थ में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तस्मानिया के लिए खेलेंगे। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 166वां मैच होगा। वेड ने विक्टोरिया के साथ चार शील्ड खिताब जीते। इनमें दो कप्तान के रूप में शामिल हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास के बावजूद होबार्ट में जन्मे वेड सफेल बॉल फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। उम्मीद है कि टी20 विश्व कप 2024 में भी वह ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। 2012 में इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले वेड ने 2021 तक ऑस्ट्रेलिया के 36 टेस्ट मैच खेले। इनमें उन्होंने 1613 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके नाम चार शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वेड ने 165 मैच खेले। इनमें 40.81 के औसत से उन्होंने 9183 रन बनाए।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

लिथियम उत्पादन में यूरोप को बढ़त: फिनलैंड ने शुरू किया नया एकीकृत प्रोजेक्ट

नॉर्डिक देश फ़िनलैंड ने एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया है, क्योंकि यह यूरोप का पहला…

11 hours ago

पंजाब FC का जलवा बरकरार, फाइनल में 3-0 से शानदार जीत

पंजाब FC ने जिंक फुटबॉल एकेडमी पर 3-0 की शानदार जीत के बाद, AIFF एलीट…

11 hours ago

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार गोल्ड मेडल

भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा…

11 hours ago

APEDA की नई पहल: पीलीभीत में बासमती और जैविक खेती का ट्रेनिंग सेंटर

भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, पीलीभीत ज़िले के टांडा बिजेसी गाँव…

12 hours ago

UAE ने OPEC और OPEC+ से अलग होने का ऐलान किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से पेट्रोलियम निर्यातक…

12 hours ago

भारतीय सेना का बड़ा कदम: 11 देशों के साथ ‘प्रगति’ सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना 'अभ्यास प्रगति' (Exercise PRAGATI) के पहले संस्करण के लिए 11 मित्र देशों के…

12 hours ago