ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से नाम वापस ले लिया है। इसकी वजह बड़ी लागत बताई गई है। विक्टोरिया के इस फैसले से आयोजक बेहद नाराज हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में किसी भी देश की रुचि नहीं है। इस वजह से इस प्रतियोगिता को जारी रखने के लिए पहले से ही आयोजक काफी संघर्ष कर रहे हैं। विक्टोरिया के प्रमुख डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि खेलों के आयोजन के लिए शुरुआत में अनुमानित राशि दो बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर आंकी गई थी, लेकिन हकीकत यह है कि इन खेलों की मेजबानी के लिए लगभग सात बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की जरूरत होगी, जो बहुत ज्यादा हैं।
राष्ट्रमंडल खेल में 20 खेल और 26 वर्ग हैं। इसका आयोजन विक्टोरिया के पांच क्षेत्रीय केंद्रों में होना था, जिसमें गीलॉन्ग, बल्लारत, बेंडिगो, गिप्सलैंड और शेपार्टन शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना एथलीट गांव है। यह आयोजन आमतौर पर राष्ट्रमंडल के 54 देशों के 4,000 से अधिक एथलीटों को आकर्षित करता है, जिनमें से लगभग सभी ब्रिटिश साम्राज्य के पूर्व क्षेत्र हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन आखिरी बार 2022 में बर्मिंघम में किया गया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…