भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नवंबर 2020 में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आयोजित होने वाले अपने त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास “Malabar-2020” में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। वर्ष 2020 में, अभ्यास को ‘non-contact – at sea’ (समुद्र में संपर्क रहित) की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा को बढ़ाना और प्रोत्साहित करना है।
नौसेना अभ्यास मालाबार श्रृंखला की शुरुआत वर्ष 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में हुई थी। बाद में, इसमें जापान 2015 में नौसेना अभ्यास में शामिल हुआ। वैसे अमेरिका-भारत-जापान और ऑस्ट्रेलिया पहले से ही “Quad” गठबंधन का हिस्सा हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.
- भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


