gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को...

ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को नियुक्त किया भारत में व्यापार प्रतिनिधि

ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को नियुक्त किया भारत में व्यापार प्रतिनिधि |_3.1
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत के साथ व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन और भारतीय मूल की राजनेता लीसा सिंह को व्यापार प्रतिनिधि नियुक्त किया है। भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की विदेश और आर्थिक नीति के रिश्तों को आगे बढ़ाने में परिषद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद के बोर्ड में तीन नई नियुक्तियों की घोषणा की गई, अशोक जैकब को अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है, और तीन नए बोर्ड सदस्यों में शामिल होंगे। “

मैथ्यू हेडन के बारे में: 

हेडन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टेस्ट और 161 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले है। उन्होंने 40 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं। उन्हें खेल में उत्कृष्टता के लिए साल 2010 में ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया का सदस्य बनाया गया था। इसके अलावा हेडन ने 2018 से इंस्टीट्यूट फॉर ऑस्ट्रेलिया इंडिया एंगेजमेंट में बोर्ड के सदस्य के रूप में काम किया है।

लीसा सिंह के बारे में:


सिंह ने 2010 से 2019 तक संघीय सीनेट में तस्मानिया का प्रतिनिधित्व किया है। वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में भारतीय विरासत के व्यक्ति के रूप में उनकी सेवा के लिए भारत सरकार से प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार पाने वाली राजनेता हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन.
  • ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर.
  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *