ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा, ऑपरेटर्स ने की चार्ज बढ़ाने की मांग

एटीएम कन्फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज (CATMI) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से मांग की है कि एटीएम से पैसे निकालते समय लगने वाला इंटरचेंज शुल्क बढ़ाया जाये। CATMI ने इस शुल्क को प्रति लेनदेन अधिकतम 23 रुपये तक बढ़ाने की मांग की है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एटीएम उद्योग परिसंघ (सीएटीएमआई) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से वर्तमान अधिकतम शुल्क को 21 रुपये से बढ़ाकर 23 रुपये प्रति लेनदेन करने के लिए औपचारिक रूप से संपर्क किया है।

इतना बढ़ाने की हो रही मांग

एटीएम ऑपरेटर्स के संगठन कंफेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री यानी सीएटीएमआई का कहना है कि इस चार्ज (इंटरचेंज फी) को अधिकतम 23 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन तक बढ़ाया जाना चाहिए। एटीएम मैन्युफैक्चरर एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज का कहना है कि उसने इंटरचेंज फी को बढ़ाकर 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन करने की मांग की है, लेकिन कई अन्य ऑपरेटर्स की मांग 23 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन करने की है।

3 साल पहले हुआ था बदलाव

इंटरचेंज फी को आखिरी बार 2021 में बढ़ाया गया था। उस समय इंटरचेंज फी को 15 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन से बढ़ाकर 17 रुपये किया गया था। उसके बाद से चार्ज 17 रुपये ही है। ऑपरेटर्स का कहना है कि चार्ज में पिछला बदलाल काफी अंतराल के बाद किया गया था, लेकिन इस बार देरी नहीं होगी। उनका मानना है कि अब जल्दी ही इसमें बदलाव संभव है।

क्या होता है इंटरचेंज शुल्क

इंटरचेंज चार्ज वह शुल्क होता है, जो उस बैंक को दिया जाता है जहां एटीएम का उपयोग करके नकद निकाला जाता है और यह पैसा कार्ड जारी करने वाले बैंक द्वारा दिया जाता है।

कितने लेनदेन है फ्री

बचत बैंक खाताधारकों को हर महीने कम से कम पांच निःशुल्क लेनदेन की सुविधा दी जाती है। वहीं किसी अन्य बैंक से तीन लेनदेन फ्री में किया जा सकता है। इसके बाद यदि ग्राहक एटीएम से लेनदेन करता है तो उसे चार्ज देना पड़ता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago