Categories: Uncategorized

असमिया नव वर्ष 2022: रोंगाली बोहाग बिहू महोत्सव

 

असमिया नव वर्ष 2022 (Assamese New Year 2022)

बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू, असम के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह प्रत्येक बर्ष अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पड़ता है, जो फसल की कटाई की शुरुआत का प्रतीक है। इस वर्ष बोहाग बिहू 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। असमिया में रोंगाली का अर्थ आनंद है और त्योहार वास्तव में परिवार और समुदाय के साथ आनंद बांटने और आनंद लेने का समय है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Hindu Review March 2022 in Hindi

हिंदू सौर कैलेंडर का पहला दिन पंजाब, तमिलनाडु, उड़ीसा, केरल, मणिपुर और पश्चिम बंगाल राज्यों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है; रोंगाली या बोहाग बिहू के अलावा – कटि बिहू या कोंगाली बिहू और माघ बिहू या भोगली बिहू। इन्हें फ़सलो की कटाई के विभिन्न चरणों को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

असमिया नव वर्ष 2022: महत्व (Assamese New Year 2022: Significance)

रोंगाली बिहू के अलग-अलग दिन मवेशियों, घरेलू देवताओं, हथकरघा और खेती के उपकरणों को समर्पित हैं। लोक गीतों के रूप में गाये जाने वाले बिहू गीत के धुन पर नृत्य करना, दावत देना और त्योहार की अन्य परंपराओं से उपहारों का आदान-प्रदान करना इस त्यौहार की ख़ूबसूरती है। यह इस त्यौहार के महत्त्व को दर्शाता है।

असमिया नव वर्ष का इतिहास (History of the Assamese New Year)

ऐसा कहा जाता है कि बिहू का इतिहास प्राचीन काल में लगभग 3500 ईसा पूर्व का है, जब लोगों ने बेहतर फ़सल के लिए अग्नि यज्ञ किया था। ऐसा माना जाता है कि हज़ारों वर्ष पहले दुनिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में रहने वाली एक कृषि जनजाति ने त्योहार मनाना शुरू किया था।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Important takeaways for all competitive exams):

  • असम की राजधानी: दिसपुर;
  • असम के मुख्यमंत्री: हिमन्त बिश्व शर्मा;
  • असम राज्यपाल: जगदीश मुखी।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago