
एशियाई हॉकी महासंघ के सीईओ पाकिस्तान के मोहम्मद तैयब इकराम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का नया अध्यक्ष चुना गया जो भारत के नरिंदर बत्रा की जगह लेंगे । इकराम ने बेल्जियम के मार्क कूड्रोन को यहां आनलाइन हुई एफआईएच की 48वीं कांग्रेस में 79 . 47 से हराया। कुल 129 राष्ट्रीय संघों में से 126 ने वैध मत डाले। एफआईएच कार्यकारी बोर्ड में एक अध्यक्ष, आठ सामान्य सदस्य (चार पुरूष और चार महिलायें) होते हैं जिनमें से आधे हर दो साल में बदलते हैं। इनके अलावा खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधि, महाद्वीपीय महासंघों क अध्यक्ष, सीईओ भी शामिल होते हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
इकराम का कार्यकाल दो साल का होगा ताकि वह पूर्व अध्यक्ष बत्रा का कार्यकाल पूरा कर सकें। बत्रा ने 18 जुलाई को इस्तीफा दिया था। सैफ अहमद तभी से एफआईएच के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बत्रा को भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख के रूप में काम करने से रोक दिया था। बत्रा 2016 में एफआईएच अध्यक्ष बने और जुलाई में उन्होंने इस्तीफा दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता भी छोड़ दी ।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड;
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के सीईओ: थियरी वेइल (अप्रैल 2018–);
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की स्थापना: 7 जनवरी 1924, पेरिस, फ्रांस;
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के संस्थापक: पॉल लेउटे;
- इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन का आदर्श वाक्य: फेयरप्ले फ्रेंडशिप फॉरएवर।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


