Categories: Uncategorized

अशोक लवासा ने भारत के चुनाव आयुक्त पद से दिया इस्तीफा

भारत के चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लवासा ने इस्तीफा सितंबर 2020 से फिलीपींस स्थित एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होने के लिए दिया है। वह निजी क्षेत्र के संचालन और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के प्रभारी दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे।
अशोक लवासा हरियाणा कैडर (बैच 1980) के एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जिन्होंने 23 जनवरी, 2018 को भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्हें सुशासन और नीति सुधार की पहल में अपने योगदान के लिए जाना जाता हैं। उन्हें वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया के साउथर्न क्रॉस विश्वविद्यालय ने International Alumnus Impact Award से सम्मानित किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त: सुनील अरोड़ा
  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

9 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

10 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

10 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

11 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

11 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

12 hours ago