बॉलीवुड की पार्श्व गायिका आशा भोसले को ‘यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. वह इस पुरस्कार की पांचवीं विजेता होगी. आशा भोसले का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 20 विभिन्न भाषाओं में 11,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए दर्ज किया गया है.
यह पुरस्कार आशा भोसले को फरवरी 2018 में प्रस्तुत किया जाएगा. 2012 में निधन हो चुके निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की स्मृति में टीएसआर फाउंडेशन ऑफ टी. सुब्बरामी रेड्डी ने इस पुरस्कार की स्थापना की थी.
Syndicate Bank PO परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
- यश चोपड़ा मेमोरियल पुरस्कार के पूर्व प्राप्तकर्ता बॉलीवुड की पार्श्व गायिका लता मंगेशकर और अभिनेता अमिताभ बच्चन, रेखा और शाहरुख खान हैं.
स्रोत- द इंडियन एक्सप्रेस



RBI ने शहरी सहकार...
भरत कपूर कौन थे?...
Symbiosis University ने एशिय...


