Categories: Appointments

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि अरविंद विरमानी ने वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में 2007 से 2009 तक काम किया है। कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरविंद विरमानी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने फरवरी 2013 से अगस्त 2016 तक मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी ने इसी साल 3 सितंबर को भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दावा किया था कि कोरोना महामारी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था ने तेज गति से अपना विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूर्वानुमान के अनुसार हम 2028-30 तक तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। इससे पहले उन्होंने इसी साल जनवरी में बताया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है।

 

नीति आयोग क्या है?

नीति आयोग का गठन वर्ष 2015 में किया गया था। नीति आयोग को मुख्य रूप से देश में सहकारी संघवाद के ढांचे को और अधिक मजबूत करने का कार्य सौंपा गया था। देश में ‘न्यूनतम सरकार के माध्यम से अधिकतम शासन’ को सुनिश्चित करने के लिए देश में नीति आयोग का गठन किया गया। बता दें कि नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी है।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

1 hour ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

2 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

3 hours ago

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

5 hours ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

5 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

5 hours ago