Categories: Defence

सेना कमांडरों का सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू

सेना कमांडरों का सम्मेलन (एसीसी) एक शीर्ष-स्तरीय द्विवार्षिक आयोजन है जो वैचारिक स्तर पर विमर्श हेतु एक संस्थागत मंच है, इसमें भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। वर्ष 2022 के लिए दूसरा एसीसी सम्मेलन दिनांक 07 से 11 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में निर्धारित किया गया है। इस आयोजन में सेना प्रमुख, सेना उप प्रमुख, सभी सैन्य कमांडर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेते हैं, यह भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए सैन्य मामलों के विभाग और रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करने का एक औपचारिक मंच है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इस सम्मेलन के दौरान भारतीय सेना का शीर्ष नेतृत्व भारतीय सेना के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए वर्तमान/उभरते सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-मंथन करेगा। भविष्य की दृष्टि से तैयार सेना के लिए परिवर्तनकारी अनिवार्यता, क्षमता विकास और आधुनिकीकरण पर प्रगति, भारतीय सेना की बढ़ी हुई सैन्य अभियानगत प्रभावशीलता के लिए रूपरेखा, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे परिवर्तन, नई मानव संसाधन प्रबंधन नीति के कार्यान्वयन और प्रगतिशील सैन्य प्रशिक्षण के लिए भविष्य की चुनौतियों से संबंधित चर्चा विचार-विमर्श का हिस्सा बनती है। सेना कमांडरों द्वारा पेश किए गए विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर गहन चर्चा, जिसमें अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ (सिनकैन) द्वारा अद्यतन और विभिन्न प्रमुख उच्चाधिकारियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर ब्रीफिंग भी शामिल है।

 

सम्मेलन के दौरान रखी गई अन्य गतिविधियों में “समकालीन भारत-चीन संबंध” के साथ-साथ “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तकनीकी चुनौतियां” पर ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञों द्वारा बातचीत भी शामिल है। सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह दिनांक 10 नवंबर 2022 को सेना के कमांडरों को संबोधित करने और उनके साथ बातचीत करने वाले हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुख भी सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल को बढ़ावा देने पर सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को संबोधित करेंगे।

Find More News Related to Defence

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

2 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

2 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

2 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

6 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

6 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

6 hours ago