Home   »   अरिंदम बागची बने संयुक्त राष्ट्र में...

अरिंदम बागची बने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि

अरिंदम बागची बने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि |_30.1

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। वह भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने मार्च 2020 में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में पदभार संभाला था।

 

इंद्र मणि पांडे का लेंगे स्थान

उन्होंने पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद, भारत की कोविड-19, भारत की जी-20 अध्यक्षता सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों और घटनाक्रम को अच्छे से संभाला। वह जिनेवा में इंद्र मणि पांडे का स्थान लेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत (स्थायी प्रतिनिधि) के रूप में नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के लिए प्रतिस्थापन

ऐसा समझा जाता है कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पद के लिए संयुक्त सचिव (जी-20) नागराज नायडू काकनूर और मारीशस में भारत की उच्चायुक्त के. नंदिनी सिंगला सहित करीब चार वरिष्ठ राजनयिकों के नाम पर विचार किया जा रहा है।

 

Find More Appointments Here

 

अरिंदम बागची बने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि |_40.1

FAQs

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुआ था?

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।