इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स (ARCI) के वैज्ञानिकों ने अमेरिका की नैनोमैकेनिक्स इंक साथ मिलकर एक उन्नत उपकरण “NanoBlitz 3D” विकसित किया है। नैनोब्लिट्ज 3 डी का इस्तेमाल मल्टी-फेज अलॉय, कंपोजिट और मल्टी-लेयर कोटिंग जैसे पदार्थ के नैनोमैकेनिकल गुणों को मैप करने के लिए किया जा सकता है।
इस तकनीक का एक महत्वपूर्ण पहलू इसकी हाई-थ्रूपुट है, जिसमें कुछ घंटों के परीक्षणके लिए 10,000 से अधिक डेटा बिंदु उत्पन्न करने की आवश्यकता होती है। इसे मशीन लर्निंग (एमएल) एल्गोरिदम का उपयोग करके प्रॉसेस किया जा सकता है। यह उन्नत डेटा विश्लेषण को पूरा करने की क्षमता प्रदान करता हैजैसे घटक चरणों के मैकेनिकल गुणों को पहचानना और उसकी मात्रा बताना, मल्टीफेज ऑय, कंपोजिट, मल्टीलेयर कोटिंग की विशेषताओं को पहचानना आदि।
NanoBlitz 3D उपकरण को अमेरिका के सैन एंटोनियो में मिनरल्स, मेटल्स एंड मैटेरियल्स सोसाइटी 2019 की वार्षिक बैठक एवं प्रदर्शनी के मौके पर लॉन्च किया गया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स (ARCI) के निदेशक: जी. पद्मनाभम.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


