Categories: Business

Apple ने अगले 5 वर्षों में भारत में उत्पादन 5 गुना बढ़ाकर 40 बिलियन डॉलर करने की योजना बनाई

एप्पल भारत में iPhone के प्रोडक्शन को 5 गुना तक बढ़ाना चाहती है। कंपनी प्रोडक्शन को 40 बिलियन डॉलर यानि लगभग 3.32 लाख करोड़ के आस-पास अगले 4 से 5 सालों में लाना चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 7 अरब डॉलर का प्रोडक्शन पार कर लिया है। बता दें, फिलहाल कंपनी भारत में केवल iPhone का प्रोडक्शन करती है। इस बार कंपनी ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है और भारत में iPhone 15 सीरीज की सेल के पहले दिन ही मेड इन इंडिया iPhone बेचे हैं।

 

ये गैजेट भी अगले साल से भारत में बनेगा

एप्प्पल अगले साल से AirPods को भी भारत में बनाने की योजना बना रही है। फिलहाल भारत में iPhone 15 और iPhone 15 Plus कंपनी तैयार कर रही है। नए सीरीज का प्रोडक्शन चेन्नई के पास एप्पल के प्लांट में किया जा रहा है। 25 सितंबर 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर 191 बिलियन डॉलर के iPhone और वियरेबल बेचे जबकि होम और एक्सेसरीज़ सेगमेंट में 38.36 बिलियन डॉलर के प्रोडक्ट्स कंपनी ने सेल किए। Apple ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में iPhone की बिक्री में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 156.77 बिलियन डॉलर जबकि वियरेबल, होम और एक्सेसरीज़ सेगमेंट में मामूली गिरावट के साथ 30.52 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की है।

 

सैमसंग को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंची एप्पल

स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में एप्पल भारत की नंबर वन कंपनी बन गई है। कोरियन कंपनी को पीछे छोड़ते हुए जून 2023 क्वार्टर में एप्पल ने कुल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में 49% की शिपिंग की है जबकि सैमसंग 45% पर रही है। अप्रैल से जून के बीच भारत ने कुल 12 मिलियन स्मार्टफोन विदेश भेजे जो पिछले क्वार्टर के मुकाबले कम हैं लेकिन एप्पल ने इस बार बाजी मारी है। कंपनी की इस उपलब्धि का कारण लोकल मैन्युफैक्चरिंग को दिया गया बढ़ावा है। हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि शुक्रवार को लॉन्च के दिन Apple के iPhone 15 सीरीज की बिक्री में iPhone 14 सीरीज की तुलना में 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

 

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

38 mins ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

3 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

3 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

3 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

7 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

7 hours ago