एप्पल ने अमेरिका में अपने यूजर्स के लिए एक नए समर्पित ऐप और वेबसाइट को लॉन्च किया है। यह एप्लिकेशन COVID-19 महामारी के बारे में उपयोगकर्ताओं को सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। ये नए COVID-19 ऐप और वेबसाइट रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी जरुरी दिशा-निर्देश और नवीनतम जानकारी प्रदान करते हैं।
ये ऐप, ऐप स्टोर पर “COVID-19” नाम से उपलब्ध होगी। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता नवीनतम जोखिम कारकों और लक्षणों के बारे में सवालों के जवाब पाने के लिए नए टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। यह टूल्स खतरे स्तर के आधार पर सोशल डिसटेंसिंग और स्वयं-आइसोलेशन का रास्ता सुझाएँगे। इसके अलावा Apple ने सिरी को सीडीसी से मार्गदर्शन और संसाधन प्रदान करने में सक्षम बनाया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- Apple CEO: टिम कुक; Apple का मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


