Home   »   केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऑनलाइन...

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऑनलाइन शैक्षणिक मोबाइल गेम ‘‘आजादी क्वेस्ट’’ लॉन्च किया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऑनलाइन शैक्षणिक मोबाइल गेम ''आजादी क्वेस्ट'' लॉन्च किया |_50.1

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आजादी क्वेस्ट (Azadi Quest) मोबाइल गेम को लॉन्च किया। इस गेम को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के मौके पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को लोगों के सामने लाने के लिए पेश किया गया है। इस ऑनलाइन लर्निंग मोबाइल गेम्स सीरीज को जिंगा इंडिया के सहयोग से विकसित किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 

गेम लॉन्चिंग के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों के योगदान को स्वीकार करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की एक श्रृंखला में एक है। 

मुख्य बिंदु

  • ये गेम ऑनलाइन गेमर्स के विशाल बाजार में प्रवेश करने और गेम के माध्यम से उन्हें शिक्षित करने का एक प्रयास है। 
  • भारत सरकार की विभिन्न शाखाओं ने देश के कोने-कोने से गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी एकत्रित की है। 
  • आजादी क्वेस्ट गेम इस ज्ञान की सीख को आकर्षक और संवादात्मक बनाने का एक प्रयास है। 
  • अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों को इन खेलों से जोड़ा जाएगा और उम्मीद है कि जल्दी ही इस गेम को घर-घर में पसंद किया जाएगा। 
  •  आजादी क्वेस्ट सीरीज के पहले दो गेम भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बताते हैं, जिसमें प्रमुख मील के पत्थर और नायकों को उजागर किया गया है, जो मजेदार खेल खेलने के साथ जुड़े हुए हैं। 
  • गेम का कंटेंट सरल लेकिन व्यापक है। इस गेम को विशेष रूप से प्रकाशन विभाग द्वारा क्यूरेट किया गया है और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई है।

Find More National News Here

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऑनलाइन शैक्षणिक मोबाइल गेम ''आजादी क्वेस्ट'' लॉन्च किया |_60.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *