Categories: Uncategorized

आंध्र प्रदेश सरकार ने लॉन्च की “APEMC” की ऑनलाइन वेस्ट एक्सचेंज वेबसाइट

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा आंध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम (Andhra Pradesh Environment Management Corporation -APEMC) की ऑनलाइन वेस्ट एक्सचेंज वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। इस वेबसाइट को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था। इसी के साथ आंध्र प्रदेश कचरा एक्सचेंज वेबसाइट शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार इस मंच के जरिए जहरीले कचरे के 100% सुरक्षित निपटान, उचित ट्रैकिंग, जांच और कचरे के ऑडिट को कवर करके पर्यावरण का संक्षरण सुनिश्चित करेगी।
आंध्र प्रदेश सरकार इस प्लेटफ़ॉर्म से छह ‘R’ यानि Reduce, Refurbish, Reuse, Recycle, Redesign and Remanufacture को प्रोत्साहित करेगी। आंध्र सरकार द्वारा इसे राज्य में विभिन्न कंपनियों द्वारा उत्पन्न कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए एक उपयुक्त प्रणाली की आवश्यकता के मद्देनजर शुरू किया गया है। इस तरह, APEMC पूरे राज्य में कचरे के उत्पादन की निगरानी कर पाएगा और इसके वैज्ञानिक निपटान के लिए प्रभावी उपाय करने में भी सक्षम होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वा भुसन हरिचंदन.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago