Categories: Uncategorized

आंध्रा सरकार पेंशन सुविधा नागरिकों के घर तक पहुँचाना किया आरंभ

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के 58,44,240 लाभार्थियों को पेंशन सुविधा उनके घर तक पहुँचाना शुरू कर दिया है। सरकार ने लॉकडाउन के चलते लोगों को बिना घर से बाहर निकाले पेंशन पहुँचाने के लिए 2.5 लाख वालंटियर को काम पर लगाया। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को घर पर रहने और बाहर निकलने से बचने के लिए प्रोत्साहित करना है।
लाभार्थियों को निर्धारित की गई श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग राशि दी जाएगी। 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान वृद्ध व्यक्तियों से लेकर मछुआरों और लोक कलाकारों सहित सभी वर्गों को पेंशन की सहायता की जाएगी।

पेंशन की राशि:
  • वृद्धों, विधवाओं, बुनकरों, एकल महिलाओं, मछुआरों, लोक कलाकारों और पारंपरिक कोबलरों को 2,250 रुपये की राशि दी जाएगी.
  • विकलांग, ट्रांसजेंडर और डप्पू कलाकारों को 3,000 रुपये की राशि दी जाएगी.
  • जो लोग लम्बी बीमारी से पीड़ित हैं और सरकारी अस्पतालों में किडनी की डायलिसिस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, उन सभी को 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी.
पेंशन के वितरण का काम पूरा होने के बाद, सरकार 4 अप्रैल को वालंटियर के नेटवर्क का उपयोग करके गरीबों और जरूरतमंदों के घर के दरवाजे तक पर आर्थिक राहत मुहैया कराएगी.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
  • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर और कडप्पा जिलों में स्थित है.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago