भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप के फाइनल में सोमवार को यहां बांग्लादेश को 2-0 से हराकर आयु वर्ग के इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा। मैच का पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद मोहम्मद कैफ ने 58वें मिनट में हेडर की मदद से गोल कर टीम को बढ़त दिलायी। आखिरी क्षणों (90+पांच मिनट) में मोहम्मद अरबाश ने गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना करने के साथ ही मैच में बांग्लादेश की वापसी के दरवाजे बंद कर दिये।
भारतीय टीम ने मैच के शुरुआती हाफ में रक्षात्मक रवैया अपनाया लेकिन टीम ने दूसरे हाफ में जीत के लिए पूरा जोर लगाया जिसका उसे फायदा भी मिला। एक गोल से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश ने भी वापसी के लिए जोर लगाया लेकिन मैच के 67वें मिनट में भारतीय गोलकीपर ने अहेबाम सूरज सिंह उनके प्रयास को विफल कर दिया।भारत ने पिछले साल भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश को इसी अंतर से हराया था।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…