Categories: Sports

अमिताभ बच्चन बने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में मुंबई टीम के मालिक

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में मुंबई टीम के मालिक बनने की घोषणा की। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईएसपीएल भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो स्टेडियम के अंदर खेला जाएगा। देश में इस तरह के पहले टूर्नामेंट का आयोजन दो से नौ मार्च तक मुंबई में होगा। टूर्नामेंट में 19 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें छह टीम हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर हैं। बच्चन (81) ने कहा कि लीग का हिस्सा बनना उनके लिए एक नई शुरुआत है।

अमिताभ बच्चन गली-नुक्कड़ पर क्रिकेट खेलने वालों को स्टेडियम में खेलने और अपने टैलेंट को दिखाने में मदद करेंगे। वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (Indian Street Premier League) में मुंबई टीम के मालिक बन गए हैं। हाल ही में, बिग बी ने सोशल मीडिया पर एलान किया है। स्ट्रीट प्लेयर्स को बड़ा मौका देने के लिए अमिताभ बच्चन ने अपना कदम आगे बढ़ाया है। वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में मुंबई टीम को खरीद लिया है।

 

अक्षय कुमार ने भी खरीदी है टीम

इस टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में अमिताभ से पहले अक्षय कुमार ने भी एक टीम खरीदी है। अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन श्रीनगर और बेंगलुरु टीम के मालिक बन चुके हैं। बता दें कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का आयोजन मुंबई के एक स्टेडियम में 2 मार्च से 9 मार्च तक किया जाएगा। इस लीग में हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर की टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि भारत में पहली बार टी-10 टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट किसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) को लेकर अमिताभ बच्चन ने सोमवार को क्या घोषणा की?

उत्तर. उन्होंने आगामी आईएसपीएल में मुंबई टीम के अपने स्वामित्व का खुलासा किया।

Q2. आईएसपीएल का उद्घाटन संस्करण कब होने वाला है?

उत्तर. आईएसपीएल का उद्घाटन संस्करण 2 मार्च से 9 मार्च तक मुंबई में होने वाला है।

Q3. आईएसपीएल का अनोखा प्रारूप क्या है जो पारंपरिक क्रिकेट के तत्वों को जोड़ता है?

उत्तर. यह टी10 मैचों के रोमांच और टेनिस बॉल क्रिकेट के जमीनी स्तर के सार को एक साथ लाता है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

3 hours ago

IIP डेटा जारी: फरवरी 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा

भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी 2026 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।…

4 hours ago

विज्ञान प्रसार को बढ़ावा: एपी साइंस सिटी और CSIR-NIScPR के बीच 5 साल का MoU

आंध्र प्रदेश साइंस सिटी ने 30 मार्च, 2026 को CSIR-NIScPR के साथ एक रणनीतिक समझौता…

4 hours ago

NASA का Artemis II मिशन: 2026 में फिर चाँद पर मानव की वापसी

NASA एक ऐतिहासिक मील के पत्थर की तैयारी कर रहा है, क्योंकि Artemis II मिशन…

5 hours ago

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

6 hours ago

डिजिटल जनगणना 2027: 1 अप्रैल 2026 से फेज-1 की शुरुआत

भारत अगले साल, 2027 में जनगणना 2027 शुरू करने के लिए तैयार है। यह इतिहास…

6 hours ago