वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अमित अग्रवाल और सुबोध कुमार सिंह को क्रमश: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अग्रवाल (1993 बैच) और सिंह (1997 बैच) दोनों छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अग्रवाल को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतन में विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अग्रवाल को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतन में विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि सिंह, जो वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं, को एनटीए के महानिदेशक के रूप में नामित किया गया है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…