अल्जीरिया नए आर्थिक अवसर को खोलने के लिए ब्रिक्स समूह में शामिल होना चाहता है, जिसके लिए वह आवेदन भी कर दिया है। अल्जीरिया ने इसके लिए 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि के साथ ब्रिक्स बैंक का शेयरधारक सदस्य बनने का भी अनुरोध किया है। उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया तेल और गैस संसाधनों से समृद्ध है और अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने और चीन जैसे देशों के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। मालूम हो कि ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है जो दुनिया की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था का लगभग 26 फीसद हिस्सा है।
मालूम हो कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष राजनयिक ने कहा था कि 40 से अधिक देशों ने ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल होने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की है। रुचि व्यक्त करने वाले देशों में अर्जेंटीना, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, क्यूबा, कांगो, कोमोरोस, गैबॉन और कजाकिस्तान शामिल हैं।
Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…
निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…
उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…