श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 19 टेस्ट, 87 वन-डे और 39 T20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने 70 टेस्ट विकेट, 152 एकदिवसीय विकेट और 66 T20विकेट लिए।
मेंडिस अपनी ‘कैरम बॉल’ और कई अन्य विविधताओं के लिए क्रिकेट की दुनिया में प्रसिद्ध थे। उन्होंने आखिरी बार 2015 में श्रीलंका के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेला था। 2008 में एशिया कप फाइनल में उनका 6/13 का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


