एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख का पदभार संभाला। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। वायु सेना के मुख्यालय (वायु भवन) में कार्यभार संभालने के बाद एयर मार्शल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को 13 जून, 1987 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की लड़ाकू शाखा में नियुक्त किया गया था। वह 4,500 घंटे से अधिक की उड़ान के साथ ए-कैटेगरी के फ्लाइंग प्रशिक्षक हैं। एयर मार्शल सिंह रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के भी पूर्व छात्र हैं।
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह एक लड़ाकू स्क्वाड्रन, रडार स्टेशन और एक प्रमुख लड़ाकू बेस की कमान संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वह जम्मू-कश्मीर के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी थे। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि कमांड मुख्यालय में ऑपरेशनल स्टाफ, वायु सेना मुख्यालय में एयर कमोडोर (कार्मिक अधिकारी -1), एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप सहायक प्रमुख, मुख्यालय आईडीएस में वित्तीय (योजना), एयर कमोडोर (एयरोस्पेस सुरक्षा) की कमान भी संभाल चुके हैं। बयान में आगे बताया गया कि वायुसेना मुख्यालय में वायु कर्मचारी संचालन (ऑफेंसिव) और एसीएएस संचालन (स्ट्रैटेजी) की भी कमाल संभाल चुके हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वह मेघालय के शिलॉन्ग में भारतीय वायुसेना के मुख्यालय पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी थे।
उन्हें 2007 में वायु सेना पदक और 2022 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…
विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…
विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…
Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…
बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…
मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…