Categories: Uncategorized

एयर मार्शल संजीव कपूर बनें महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा)

 

एयर मार्शल संजीव कपूर ने वायु सेना मुख्यालय नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy) से स्नातक हैं और उन्हें दिसंबर 1985 में एक ट्रांसपोर्ट पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग शाखा में नियुक्त किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एयर मार्शल कपूर डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) वेलिंगटन, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्हें भारतीय वायु सेना के विभिन्न विमानों पर उड़ान का 7700 घंटे से ज्यादा का तजुर्बा है। एयर मार्शल कपूर एक शानदार उड़ान प्रशिक्षक हैं।

वह एक ऑपरेशनल ट्रांसपोर्ट स्क्वाड्रन और एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट बेस की कमान भी संभाल चुके हैं। वह कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट में संकाय प्रमुख और वरिष्ठ वायु सेना प्रशिक्षक, वायु सेना मुख्यालय में प्रधान निदेशक ऑपरेशंस (ट्रांसपोर्ट), असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ ऑपरेशंस (ट्रांसपोर्ट एंड हेलिकॉप्टर्स), असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (कार्मिक एयरमैन और सिविलियन) तथा वायु सेना अकादमी में कमांडेंट के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान नियुक्ति ग्रहण करने से पहले वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के कमांडेंट थे।

Find More News Related to Defence

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…

5 hours ago

जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन किया: भारत ने इसे रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बढ़ावा बताया

भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…

5 hours ago

सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

5 hours ago

NASSCOM को मिला नया चेयरमैन: AI विशेषज्ञ श्रीकांत वेलामाकन्नी ने संभाला पदभार

श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…

6 hours ago

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक का कार्यभार संभाला

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…

6 hours ago

AU Small Finance Bank में विवेक त्रिपाठी बने ईडी व डब्ल्यूटीडी, RBI ने दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…

7 hours ago