
अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने संभाला है। वायुसेना के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर प्रभावी रूप से केवल दूसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने पूरे सेवाकाल में वायुसेना में अलग-अलग पदों पर सेवाएं देने के बाद एयर मार्शल के पद तक पहुंची। पदभार ग्रहण करते समय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी भी मौजूद रहे।
वायुसेना ने कहा कि एयर मार्शल पद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) थीं। एयर मार्शल साधना की नियुक्ति पर वायुसेना ने कहा, नायर ने आज अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक का पदभार संभाला।
वायुसेना में एकमात्र एयर मार्शल कपल
गौरतलब है कि अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक बेहद प्रतिष्ठित पद माना जाता है। ये सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) का हिस्सा है। एयर मार्शल साधना एयर मार्शल केपी नायर (सेवानिवृत्त) की पत्नी हैं। नायर भारतीय वायुसेना के पहले और एकमात्र एयर मार्शल जोड़े भी हैं।
साधना सक्सेना के बारे में
एयर मार्शल साधना ने सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। दिसंबर, 1985 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं। साधना के पास फैमिली मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री है। उन्होंने एम्स, नई दिल्ली में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा किया है।
एयर मार्शल साधना ने विदेश में सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) युद्ध और सैन्य चिकित्सा नैतिकता में प्रशिक्षण लिया। वह पश्चिमी वायु कमान और प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी थीं। एयर मार्शल साधना को विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वायु सेना प्रमुख और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ से भी सराहना मिली है।









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


