Categories: Miscellaneous

एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स के लिए मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की ड्रेस

लगभग छह दशक की अवधि के बाद एयर इंडिया के केबिन क्रू और पायलटों की यूनिफॉर्म बदली जा रही है। जाने-माने भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इन यूनिफॉर्म को काफी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया है और इसे एक नया रूप दिया है। यह विस्तारा के साथ मर्जर होने के बाद ही हुआ है।

एयरलाइन ने अपने 10,000 से अधिक फ्लाइट क्रू सदस्यों, ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के लिए लाल, पर्पल और गोल्डन के रंगों में नई यूनिफॉर्म डिजाइन करने के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को नियुक्त किया है, जो “आत्मविश्वासपूर्ण, जीवंत नए भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

 

इन कलरों को दी प्राथमिकता

मनीष मल्होत्रा ने एयर इंडिया के नए स्टाफ की नई यूनिफॉर्म के लिए डीप रेड, पर्पल और ब्लैक कलर्स को चुना। ये वही रंग हैं, जो एयर इंडिया ने अपने रीवैम्प की पहल में फ्लाइट्स के लिए भी चुने हैं। इन्हीं रंगों से महिला और पुरुष सभी के लिए यूनिफॉर्म तैयार किया गया है।

 

पुरुषों का लुक

अगर बात करें मेल स्टाफ की तो उनके लुक को पूरा करने के लिए एक सेट में ब्लैक ट्राउजर और फुल स्लीव्स की नेहरू जैकेट को शमिल किया गया है, वहीं दूसरे सेट ब्लैक पैंट्स और डार्क रेड नेहरू जैकेट रखी गई है। इन जैकेट्स पर गोल्डन बटन्स का इस्तेमाल हुआ है।

 

महिलाओं की यूनिफॉर्म

महिलाओं के लिए पहले सेट में एक पर्पल, पिंक और डीप रेड कॉम्बिनेशन की साड़ी है, जिसके साथ थ्री-फोर्थ स्लीव्स का ब्लाउज है। इसके अलावा दूसरे सेट में रेड और पिंक कॉम्बिनेशन का प्लाजो, ब्लाउज और साड़ी स्टाइल का पल्ला है। इन सभी यूनिफॉर्म्स पर एयर इंडिया का नया गोल्डन लोगो बैच भी लगा देखा जा सकता है।

 

पायलट की यूनिफॉर्म

एयर इंडिया के पायलट की यूनिफॉर्म अभी भी उतनी ही क्लासी है। बस यूनिफॉर्म बैच की तरह ही इसकी कैप पर भी गोल्डन लोगो बदला गया है। इन यूनिफॉर्म में एयर इंडिया का स्टाफ काफी क्लासी दिख रहा है।

सितंबर 2023 में एयर इंडिया ने किया था ऐलान

एयर इंडिया ने सितंबर 2023 में आधिकारिक एलान किया था कि एयरलाइन के केबिन क्रू, पायलट्स और फ्लाइट स्टाफ की यूनिफॉर्म फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन करेंगे। 25 सितंबर को एयर इंडिया ने ऐलान किया था कि 6 दशकों के बाद एयर इंडिया अपने स्टाफ के लिए यूनिफॉर्म को चेंज करने जा रहा है। मनीष मल्होत्रा का नाम फैशन का पर्याय माना जाता है। एयर इंडिया ने सितंबर में अपने एलान में लिखा भी था- Fashion takes flight. एयर इंडिया ने जो नया लुक दिखाया है उससे साफ दिख रहा है कि देश की सबसे पुरानी एयरलाइन के स्टाफ को बेहद फैशनेबल लुक देने की कोशिश की गई है जिससे नई जेनरेशन इससे कनेक्ट कर सके।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago