Categories: Business

DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 1.1 करोड़ का जुर्माना

विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया पर जुर्माना लगाया है। नियामक ने कुछ लंबे रूट्स पर संचालित उड़ानों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की। इसमें कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण रूट्स पर एयर इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

लगाया 1.10 करोड़ का जुर्माना

डीजीसीए ने कहा कि चूंकि जांच में प्रथम दृष्टया एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता चला है। इसके बाद एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सुरक्षा रिपोर्ट एयर इंडिया द्वारा संचालित पट्टे पर दिए गए विमानों से संबंधित है। डीजीसीए ने बयान में कहा कि चूंकि पट्टे पर दिए गए विमानों का परिचालन नियामक/ओईएम प्रदर्शन सीमाओं के अनुरूप नहीं था, इसलिए डीजीसीए ने प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। एयर इंडिया के बी777 में कमांडर रहे एक पायलट ने इस बारे में पिछले साल 29 अक्टूबर को शिकायत की थी। डीजीसीए ने कहा कि शिकायत की व्यापक जांच में यह पाया गया कि एयरलाइन ने नियमों का पालन नहीं किया था।

 

इंडिगो पर भी लगा था जुर्माना

कुछ समय पहले देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर भी डीजीसीए ने जुर्माना लगाया था। डीजीसीए पर 1.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया था। मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें यात्री इंडिगो के विमान के करीब बैठकर खाना खाते दिख रहे थे। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इंडिगो के साथ-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर भी 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

47 mins ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

4 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

4 hours ago