Categories: Uncategorized

टाटा समूह ने शुरू की एयरएशिया इंडिया को एयर इंडिया में विलय करने की प्रक्रिया


टाटा समूह जनवरी 2022 में अपने अधिग्रहण के बाद से एयर इंडिया के प्रदर्शन में सुधार करने का प्रयास कर रहा है। इसमें इसके समय पर (on-time) प्रदर्शन शामिल है। टाटा का सबसे हालिया काम अपने विमानन संचालन को मज़बूत करना है। एयर इंडिया के साथ विलय के लिए एयरएशिया इंडिया के इरादे के बारे में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India – CCI) को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रमुख बिंदु (Key Points):
  • दिसंबर 2020 में टाटा ने एयरएशिया इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 67 प्रतिशत कर दी थी।
  • एयरएशिया इंडिया, जिसने जून 2014 में परिचालन शुरू किया, पूरे देश में अनुसूचित यात्री, कार्गो और चार्टर उड़ान सेवाएं प्रदान करती है।
  • यह वैश्विक स्तर पर काम नहीं करता है।
  • इसी साल जनवरी में टाटा ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण किया था।
  • अक्टूबर 2021 में टाटा घाटे में चल रही एयर इंडिया के लिए सर्वाधिक बोली लगाकर ख़रीदा था।
  • इसने 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई, जिसमें 2,700 करोड़ रुपये का नकद भुगतान और 15,300 करोड़ रुपये के कर्ज़ शामिल था।
  • विस्तारा एयरलाइंस का स्वामित्व भी टाटा समूह के पास है, हालांकि इसने अब तक विलय होने का विकल्प नहीं चुना है।
  • सूत्रों के मुताबिक, विस्तारा का एक संयुक्त उद्यम भागीदार सिंगापुर एयरलाइंस, संयुक्त एयर इंडिया में हिस्सेदारी नहीं चाहती है क्योंकि यह विदेशी मार्गों पर भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।
  • टाटा समूह, जिसमें एयर इंडिया, विस्तारा और एयरएशिया शामिल हैं, की संयुक्त बाज़ार हिस्सेदारी 9% है, जो इसे इंडिगो के बाद दूसरा सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइन व्यवसाय बनाती है।
भले ही प्रासंगिक बाजारों (relevant markets) को किसी भी तरह से परिभाषित किया जाए, एयरलाइन का दावा है कि प्रस्तावित संयोजन न तो प्रतिस्पर्धी माहौल को बदलेगा और न ही भारत में प्रतिस्पर्धा पर महत्वपूर्ण नकारात्मक प्रभाव डालेगा।


Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago