अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग की एक पहल है जो नई दिल्ली में सामुदायिक नवाचार के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू करने के लिए तैयार है। AIM मिशन के निदेशक आर रामनान हैं। इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सामाजिक रूप से समावेशी बनाने के साथ-साथ नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में नवाचार के लिए बुनियादी ढांचे के समान वितरण को सुनिश्चित करना है।
इस नए कार्यक्रम को विशेष रूप से टियर 1 या मेट्रो शहरों, टियर 2 और टियर 3 शहरों, स्मार्ट शहरों, एस्पिरेशनल जिलों, उत्तर-पूर्व, जम्मू और कश्मीर के साथ ही भारत के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के अयोग्य, असेवित क्षेत्रों समुदायों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संयुक्त रूप से करेंगे।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- नीति आयोग के उपाध्यक्ष: राजीव कुमार, नीति आयोग के सीईओ: अमिताभ कांत.
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो



क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिले...
नीतू समरा को Noida International Airport...
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 70...


