Categories: Uncategorized

कृषि मंत्री ने लॉन्च की “किसान रथ” मोबाइल एप्लिकेशन

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मोबाइल एप्लिकेशन “किसान रथ” लॉन्च की है। यह ऐप लॉकडाउन के दौरान किसान को राहत देने मकसद से खाद्य पदार्थो और जल्‍द खराब होनी वाली वस्‍तुओं के परिवहन की सुविधा के लिए लॉन्च की गई है।
“किसान रथ” के बारे में:

“किसान रथ” मोबाइल एप्लिकेशन को किसान और व्यापारियों के लिए कृषि और बागवानी उत्पादों के प्राथमिक परिवहन में सुगमता लाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre) द्वारा विकसित किया गया है। कृषि उत्पादों में (दलहन, मोटे अनाज, अनाज आदि), फल और सब्जियां, नारियल, मसाले, तेल के बीज, फूल, बांस, लॉग और स्थानीय उत्पाद, रेशेदार (फाइबर) फसलें आदि शामिल हैं। इस ऐप की मदद से व्यापारी कोल्ड स्टोरेज (रेफ्रिजरेटेड) वाहनों द्वारा जल्द खराब होने वाली वस्तुओं को भी ले जाने में सक्षम होंगे।
क्या होता है प्राथमिक परिवहन?
प्राथमिक परिवहन में उत्पाद खेतों से मंडियों, एफपीओ कलेक्शन सेंटर और गोदामों आदि में भेजे जाते है।
क्या होता है माध्यमिक परिवहन ?

माध्यमिक परिवहन के तहत उत्पाद मंडियों से एक राज्य से दूसरे लेकर राज्य की मंडियों, प्रसंस्करण इकाइयों, रेलवे स्टेशन, गोदामों और थोक विक्रेताओं तक पहुंचाए जाते है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

1 day ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

1 day ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

1 day ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

1 day ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

1 day ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

1 day ago