Home   »   एयरो इंडिया 2023 बेंगलुरु में 13-17...

एयरो इंडिया 2023 बेंगलुरु में 13-17 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा

एयरो इंडिया 2023 बेंगलुरु में 13-17 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा |_30.1

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 27 नवंबर 2022 को घोषणा की है कि द्विवार्षिक एयर शो एयरोइंडिया-2023, 13-17 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु के येलहंकावायु सेना स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। यह एयरो इंडिया का 14वां संस्करण होगा। एयरो इंडिया 1996 से फरवरी महीने में बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एयरो इंडिया शो एक प्रमुख वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी है जो अंतर्राष्ट्रीय हथियार उद्योग को भारतीय सशस्त्र बल और रक्षा क्षेत्र केनिर्णय निर्माताओं के लिए अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और समाधानों को प्रदर्शित करने और भारत के उभरते एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

 

भारत में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित दो मुख्य रक्षा संबंधी प्रदर्शनी हैं। एक एयरो इंडिया शो है जो वायु सेना के लिए है और दूसरा डिफेंस एक्सपो है। डिफेंस एक्सपो 2022 अक्टूबर में गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था। डिफेंस एक्सपो भूमि, नौसेना और मातृभूमि सुरक्षा प्रणालियों के लिए भारत का प्रमुख सैन्य व्यापार प्रदर्शनी है।

Find More News Related to Defence

एयरो इंडिया 2023 बेंगलुरु में 13-17 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा |_40.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *