Categories: Sports

आदित्य सामंत बने भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

आदित्य एस सामंत भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए। बीलचेस एमटीओ 2023 टूर्नामेंट में हमवतन आर्यन चोपड़ा के विरुद्ध अपने नौवें दौर का खेल शुरू करने के साथ ही 17 वर्षीय आइएम सामंत, जीएम बन गए। उन्होंने बु जियांगजी के विरुद्ध अपने आठवें दौर के खेल को ड्रॉ कर लिया था और उन्हें नौवें दौर में खेलकर अपना अंतिम जीएम मानदंड प्राप्त करना था।

महाराष्ट्र के खिलाड़ी सामंत ने पहले ही लाइव रेटिंग में 2500 एलो मार्क पार कर लिया था और दो जीएम मानदंड प्राप्त किए थे। इसलिए, भारत के नवीनतम ग्रैंडमास्टर बनने के लिए उन्हें तीसरे और अंतिम मानदंड की आवश्यकता थी। बता दें कि ग्रैंडमास्टर बनने के लिए, एक खिलाड़ी को तीन जीएम मानदंड हासिल करने होते हैं। साथ ही 2,500 एलो पॉइंट की लाइव रेटिंग पार करनी होती है।

गौरतलब हो कि सामंत की नौवें राउंड के गेम से पहले उनकी लाइव रेटिंग 2525.4 थी। उन्होंने अपना पहला जीएम नॉर्म पिछले साल अगस्त में अबू धाबी मास्टर्स में अर्जित किया था। उन्होंने दिसंबर 2022 में तीसरे एल लोब्रेगेट ओपन में अपना दूसरा जीएम नॉर्म हासिल किया।

 

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुख्य बातें

2023 फिडे विश्व चैंपियन: डिंग लिरेन

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

2 days ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

2 days ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

2 days ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 days ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

2 days ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

2 days ago