Categories: Business

Adani Group 70 अरब डॉलर के हरित निवेश के तहत तीन गीगा कारखाने लगाएगा

बंदरगाह से बिजली क्षेत्र में कार्यरत अडानी समूह स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक 70 अरब डॉलर के निवेश के तहत सौर मॉड्यूल, पवन टर्बाइन और हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर बनाने के लिए तीन गीगा कारखाने लगाएगा। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने यह जानकारी दी। बता दें, अडानी समूह हरित ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में निवेश बढ़ा रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

समूह का लक्ष्य 2030 तक दुनिया का शीर्ष नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक बनना है। गौतम अडानी ने यूएसआईबीसी ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद कहा कि अडानी समूह पहले ही 70 अरब डॉलर (जलवायु परिवर्तन और हरित ऊर्जा के लिए) के निवेश के लिए प्रतिबद्ध है। इससे हम भारत में तीन गीगा कारखानों का विनिर्माण करेंगे, जो दुनिया की सबसे एकीकृत हरित-ऊर्जा मूल्य श्रृंखलाओं में से एक है।

गौतम अडानी ने कहा कि इससे अडानी समूह के पास 45 गीगावॉट की अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता होगी। अभी समूह की क्षमता 20 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा की है. इससे समूह 2030 तक 30 लाख टन हाइड्रोजन क्षमता भी जोड़ पाएगा। इससे पहले अडानी समूह की प्रतिद्वंद्वी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने कम कॉर्बन उत्सर्जन वाली ऊर्जा में निवेश के तहत पांचवां गीगा कारखाना स्थापित करने की घोषणा की थी।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • अदानी समूह मुख्यालय: अहमदाबाद;
  • अदानी समूह के संस्थापक: गौतम अदानी;
  • अदानी समूह की स्थापना: 1988।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago