Categories: Business

Adani Green ने जैसलमेर में शुरू किया तीसरा हाइब्रिड पावर प्लांट

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने राजस्थान के जैसलमेर में 450 मेगावाट की क्षमता वाले तीसरे हाइब्रिड पावर प्लांट को शुरू कर दिया है। इसके बाद एजीईएल 1440 मेगावाट की परिचालन क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी विंड- सोलर हाइब्रिड पावर उत्पादक कंपनी बन गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जैसलमेर में कंपनी द्वारा शुरू किया गया ये तीसरा विंड- सोलर हाइब्रिड पावर प्लांट है। इसकी परिचालन क्षमता 450 मेगावाट है। एसइसीआई के साथ 2.67 रुपये किलोवाट की दर से 25 सालों के लिए इस प्लांट के पास पावर परचेस एग्रीमेंट है। इस प्रोजेक्ट में 420 मेगावाट के सोलर और 105 मेगावाट के विंड पावर प्लांट्स हैं।

 

इस साल मई 2022 में जैसलमेर में एजीईएल की ओर से भारत का पहला 390 मेगावाट की परिचालन क्षमता वाला हाइब्रिड पावर प्लांट शुरू किया गया था। कुछ महीने पहले ही कंपनी ने इसके पास में ही स्थित 600 मेगावाट के एक और हाइब्रिड पावर प्लांट शुरू किया था। अब शुरू किए गए प्लांट को मिलाकर कंपनी की कुल हाइब्रिड पावर उत्पादन करने की क्षमता 1,440 मेगावाट हो गई है। वहीं, कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी 7.17 गीगावाट है।

 

450 मेगावाट के इस संयंत्र के चालू होने के साथ ही एजीईएल की कुल परिचालन उत्पादन क्षमता 7.17 गीगावॉट हो गई है। यह एजीईएल को दुनिया का सबसे बड़ा पवन-सौर हाइब्रिड पावर फार्म डेवलपर भी बनाता है। एजीईएल के पास दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी का पोर्टफोलियो है, जिसमें परिचालन, निर्माणाधीन और कुछ शुरू होने वाले प्रोटेक्ट्स शामिल हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ: विनीत जैन (जुलाई 2020–);
  • अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की स्थापना: 23 जनवरी 2015;
  • अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड मुख्यालय: अहमदाबाद।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

8 mins ago

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे – आगे क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…

30 mins ago

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

4 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

19 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

20 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

20 hours ago