Home   »   नीता अंबानी ने पेरिस 2024 ओलंपिक...

नीता अंबानी ने पेरिस 2024 ओलंपिक में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया

नीता अंबानी ने पेरिस 2024 ओलंपिक में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया |_3.1

नीता अंबानी ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक शुरू होने के एक दिन बाद पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया। नीता अंबानी ने पारंपरिक भारतीय तरीके से दीप प्रज्वलित कर कंट्री हाउस यानी इंडिया हाउस का उद्घाटन किया।

इस मौके पर देश विदेश के मेहमान, आईओसी अधिकारी और भारत की मशहूर हस्तियां शामिल थीं। इंडिया हाउस के उद्घाटन के मौके पर आईओसी सदस्या नीता अंबानी ने उम्मीद जताई कि भारत जल्दी ही ओलंपिक की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि ओलंपिक इतिहास में पहली बार बने इंडिया-हाउस में आपका स्वागत है।

नीता अंबानी ने क्या कहा?

इंडिया हाउस के महत्व पर नीता अंबानी ने कहा कि इंडिया हाउस को भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हम आशा करते हैं कि यह हमारे एथलीटों के लिए घर से दूर घर जैसा अनुभव होगा। इंडिया हाउस, पार्क ऑफ नेशंस के पार्क डे ला विलेट में स्थित है और 27 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक मेहमानों के लिए खुला रहेगा।

1.4 अरब भारतीयों का सपना

हाल ही में आईओसी सदस्य चुनी गईं नीता अंबानी ने कहा कि ओलंपिक के इतिहास में पहली बार बने इंडिया हाउस में आपका स्वागत है। आज हम 2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों में एक नया सपना देख रहे हैं। एक ऐसा सपना, जो 1.4 अरब भारतीयों का है। भारत को ओलंपिक में लाने का और ओलंपिक को भारत में लाने का, एक साझा सपना।