Home   »   14 साल बाद बंद हुआ प्रसिद्ध...

14 साल बाद बंद हुआ प्रसिद्ध वीडियो चैट ऐप Omegle

14 साल बाद बंद हुआ प्रसिद्ध वीडियो चैट ऐप Omegle |_3.1

पॉपुलर वीडियो कॉलिंग वेबसाइट, Omegle ने 14 साल बाद अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है। प्लेटफार्म के संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स (Leif K-Brooks) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी 14 साल से यूजर्स को अजनबियों को लाइव वीडियो/टेक्स्ट चैट करने की सर्विस दे रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में ओमेगल के 2.3 करोड़ से भी अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं, केवल भारत में करीब 23 लाख डेली एक्टिव यूजर्स हैं।

कंपनी के संस्थापक ने किया कंफर्म

Omegle के संस्थापक Leif K-Brooks ने एक बयान में कहा कि वेबसाइट का ऑपरेशन अब आर्थिक या मनोवैज्ञानिक रूप से टिकाऊ नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने सकारात्मक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया।

 

क्यों बंद हुआ Omegle?

ऐसा माना जा रहा है कि ऑनलाइन अब्यूज की शिकायतें मिलने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। बता दें कि कोरोना महामारी के समय Omegle के यूजर्स काफी बढ़े थे। इस प्लेटफॉर्म पर टीनएजर्स से लेकर एडल्ट्स तक सभी ऐज ग्रुप के यूजर्स जुड़े थे। कंपनी ने प्लेटफॉर्म को बंद करने का फैसला ऐसे समय में लिया जब दुनियाभर के रेगुलेटर इसकी जांच में जुटे हुए थे। इसके अलावा, Omegle पर आरोप लगा था कि वेबसाइट पर कम उम्र के बच्चे अजनबियों से बात करने के लिए खुद को बड़ों के रूप में पेश कर रहे थे।

 

More Sci-Tech News Here

14 साल बाद बंद हुआ प्रसिद्ध वीडियो चैट ऐप Omegle |_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me