Home   »   तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर...

तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर का निधन

तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर का निधन_3.1

तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर का 6 अगस्त 2023 को खराब स्वास्थ्य के चलते निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वह 1980 के दशक के दौरान क्रांतिकारी गीतों और इसके बाद तेलंगाना राज्य आंदोलन के लिए अपनी रचनाओं के लिए लोकप्रिय थे। वह 1980 के दशक के दौरान और बाद में तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान अपने क्रांतिकारी गीतों के लिए लोकप्रिय थे। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया है।

गुम्मदी विट्ठल राव उर्फ गद्दर का बढ़ती उम्र के चलते फेफड़ों और मूत्र संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में निधन हो गया। वह गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे और उन्हें 20 जुलाई को भर्ती कराया गया था।

 

गद्दर के बारे में

  • गद्दर का असली नाम गुम्मडी विट्ठल राव था जिनका जन्म वर्ष 1949 को मेडक जिले के तूपरान में हुआ था।
  • गायक बनने से पहले गद्दर एक नक्सली थे, जिन्होंने जंगलों सहित भूमिगत जीवन व्यतीत किया था।
  • गद्दर काफी समय तक भूमिगत रहे थे। उन्होंने तेलंगाना आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। वह जंगल में भी रहे।
  • साल 1997 में हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गए। एक गोली उनकी रीढ़ की हड्डी में अंत तक फंसी रही। उन्होंने वर्ष 2017 में मुख्यधारा में वापसी की और खुद को आंबेडकरवादी घोषित कर दिया।
  • गद्दर ने साल 2018 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपने जीवन में पहली बार मतदान किया। वे तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान अपने क्रांतिकारी गीतों के लिए लोकप्रिय थे।

 

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुख्य बातें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के.चंद्रशेखर राव

 

Find More Obituaries News

तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर का निधन_4.1

 

 

prime_image
QR Code
Scan Me