Home   »   बांग्लादेश ने अपना पहला पनडुब्बी बेस...

बांग्लादेश ने अपना पहला पनडुब्बी बेस शुरू किया

बांग्लादेश ने अपना पहला पनडुब्बी बेस शुरू किया |_3.1

बांग्लादेश बंदरगाह पर पनडुब्बियों और युद्धपोतों को सुरक्षित जेटी फैसिलिटी प्रदान करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त सबमरीन बेस को शुरू किया है। चीन की मदद से बने इस सबमरीन बेस को कॉक्स बाजारा के पेकुआ में स्थापित किया गया है। बांग्लादेश के प्रधान मंत्री शेख हसीना ने 20 मार्च 2023 को कॉक्स बाजार के पेकुआ में बांग्लादेश के पहले पनडुब्बी बेस ‘बीएनएस शेख हसीना’ का उद्घाटन किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • यह नया पनडुब्बी बेस विशाल समुद्री संसाधनों को सुरक्षित करने के लिए नौसेना को अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।
  • बंगाल की खाड़ी से गुजरने वाले जहाज भी इस बेस से मदद ले सकते हैं।
  • बांग्लादेश की सरकार अपने सैन्य बल को समय के लिए उपयुक्त आधुनिक संगठन में बदलने के लिए ‘फोर्सेस गोल 2030’ पर काम कर रही है।
  • बांग्लादेश स्वयं के उपयोग के साथ-साथ दूसरों के लिए स्थानीय शिपयार्डों में जहाजों का निर्माण कर रहा है।
  • बांग्लादेश नौसेना ने खुलना शिपयार्ड में पांच गश्ती जहाजों का निर्माण पूरा कर लिया है।
  • पिछले 14 वर्षों में, बांग्लादेश के बेड़े में 4 फ्रिगेट, 6 कॉर्वेट, 4 बड़े गश्ती क्राफ्ट, 5 गश्ती क्राफ्ट और 2 प्रशिक्षण जहाजों सहित कुल 31 युद्धपोत शामिल हुए।
  • पनडुब्बी बेस के निर्माण के लिए बांग्लादेश सरकार ने सितंबर 2019 में चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Find More International News Here

UIDAI HQ Building wins top Green Building Award_90.1

FAQs

बांग्लादेश कब अस्तित्व में आया?

26 मार्च 1971

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *