Home   »   World Rivers Day 2022: क्यों मनाया...

World Rivers Day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व नदी दिवस?

 

हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। जो इस साल 25 सितंबर को मनाया गया। भारत नदियों की धरती है। मान्यता है कि हिमालय की पहाड़ियों से बहने वाली सिंधु नदी से हमारी सभ्यता की शुरुआत हुई। भारत समेत विश्व के कई देशों में विश्व नदी दिवस मनाया जाता है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

विश्व नदी दिवस 2022: थीम

 

हर साल विश्व नदी दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व नदी दिवस 2022 कि थीम है – “एक नदी सब कुछ बदल सकती है”।

 

विश्व नदी दिवस का महत्व

बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से नदियों का जल दूषित होता जा रहा है। प्रदूषण की वजह से जलवायु में भी परिवर्तन हुआ है जिसके कारण कई नदियां सिकुड़ती जा रही हैं। विश्व नदी दिवस पर कई देश लाखों लोग और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन नदियों के बचाव हेतु अपना योगदान करते हैं। इस दिन लोग संकल्प लेते हैं कि वे नदियों को प्रदूषित नहीं करेंगे और उन्हें प्रदूषित होने से बचांएंगे।

 

विश्व नदी दिवस का इतिहास

 

विश्व नदी दिवस दिवस की शरुआत साल 2005 में नदियों की रक्षा के संकल्प को लेकर की गई थी। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। हमारे देश सहित अमेरिका, पोलैंड, दक्षिण अफ्रिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, बांग्लादेश, कनाडा और ब्रिटेन आदि देशों में विश्व नदी दिवस पर नदियों की रक्षा के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Find More Important Days Here

 

 

prime_image
QR Code
Scan Me