Home   »   कैबिनेट ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने...

कैबिनेट ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए विजयवाड़ा हवाईअड्डा को मंजूरी दी

कैबिनेट ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए विजयवाड़ा हवाईअड्डा को मंजूरी दी |_2.1


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रूप में विजयवाड़ा हवाई अड्डे को मंजूरी दी. इस कदम से राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और हवाई यात्रियों के लिए प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा का व्यापक विकल्प उपलब्ध होगा.

इससे आंध्र प्रदेश के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. यह निर्णय आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के प्रावधानों के अनुसार लिया गया है. हवाई अड्डे पर कार्गो हैंडलिंग की सुविधा होगी, जो कि कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करेगी, जो किसानों के लिए वरदान साबित होगा.

एनआईएसीएल मुख्य परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विजयवाड़ा हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की अनुमति दी गयी.
  • आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के प्रावधानों के अनुसार निर्णय लिया गया है
  • चंद्रबाबू नायडू एपी के मुख्यमंत्री हैं और इसका राज्यपाल ई. एल. नरसिमहान है.



स्त्रोत- द हिन्दू


prime_image
QR Code
Scan Me