Home   »   किदंबी श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन 2017...

किदंबी श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन 2017 जीता

किदंबी श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन 2017 जीता |_2.1
भारत के किदांबी श्रीकांत ने इतिहास रच दिया है क्योंकि वह फ्रेंच ओपन में पुरुष एकल खिताब जीतने के बाद एक साल में चार सुपर सीरीज़ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

डेनमार्क ओपन के बाद श्रीकांत ने अब फ्रेंच ओपन पर भी कब्जा कर लिया है. जापान के केंटा निशिमोटो को हराकार श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन पर कब्जा कर लिया. पिछले 5 महीनों में ये श्रीकांत की चौथी सफलता है और हफ्ते में दूसरी सुपर सीरीज. 24 साल के श्रीकांत ने रविवार को 10वीं सुपर सीरीज फ्रेंच ओपन के फाइनल में जापान के केंटा निशिमोटो को 21-14, 21-13 से हराकार खिताब अपने नाम कर लिया.

IBPS PO मुख्य परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
 किदंबी श्रीकांत द्वारा जीती गई इस वर्ष (2017) की अन्य तीन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप-
1. डेनमार्क ओपन सुपरसिरीज ट्रॉफी
2. ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज
3. इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज
स्रोत- ईएसपीएन स्पोर्ट्स

prime_image
QR Code
Scan Me